दरभंगा में डिप्टी मेयर पर जानलेवा ह’मला, कहा- ‘मैंने मौ’त को करीब से देखा’

दरभंगा: बिहार केदरभंगा में डिप्टी मेयर को मारने की साजिश की गई. जिले में नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर नाजिया हसन पर बुधवार की रात अज्ञात तीन-चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले के बाद नाजिया हसन ने अपने साहस का परिचय देते हुए उन युवकों से मुकाबला किया और जोर जोर से चिल्लाने लगी. जब आसपास के लोग घर से निकले. उस समय सभी अपराधी अपराधी मौके से फरार हो गए.

Thumbnail imageडिप्टी मेयर पर जानलेवा हमला

दरअसल, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दुमदुमा मुहल्ले में डिप्टी मेयर नाजिया हसन कचरा फेंकने के लिए अपने घर से बाहर निकली. तभी पहले से घर के पास मौजूद अपराधियों ने नाजिया हसन के गले को एक दुपट्टे से जबरदस्ती बांधने लगे. इस हमले के बाद डिप्टी मेयर नाजिया हसन कुछ देर के लिए घबरा गई. हालांकि अपने साहस का परिचय देते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया. तभी वहां घर के लोगों के के साथ ही स्थानीय लोग घर से बाहर निकले. तबतक सारे अपराधी मौके से फरार हो चुके थे. सूचना मिलने के बाद लहेरियासराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई.

लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई

पुलिस थाने में जाकर पीड़िता नाजिया हसन ने बताया कि मैं किसी अपराधी को नहीं पहचानती. जबकि डिप्टी मेयर ने शराबियों के द्वारा हमला किए जाने की आशंका जाहिर की है. वहीं, उन्होंने कहा कि जिस वक्त उन हमलावरों ने हमपर एकाएक हमला किया जिससे मैंने अपने मौत को काफी करीब से देखा है. उन्होंने बताया कि उन हमलावरों की संख्या करीब दो या तीन थी. इस मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय एसडीपीओ बिरजू पासवान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. जैसे ही डिप्टी मेयर नाजिया हसन लिखित शिकायत देती हैं. वैसे ही मामले की जांच में तेजी लाकर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading