डेहरी में अ’तिक्रमण पर चला बुलडोजर, कई अ’वैध झोपड़ियों को किया गया ध्व’स्त

रोहतासः बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कारवाई की है. शहर के शिवगंज मुहल्ले में अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध झोपड़ियों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया. साथ ही डम्प किए गए अवैध बालू को भी प्रसासन ने जब्त कर लिया.

Bulldozer on illegal encroachment stirred up - अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंपलोगों ने किया विरोध

इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासन को फजीहत भी झेलनी पड़ी. क्योंकि इलाके के कई लोग इसका विरोध करने लगे. लेकिन अंचलाधिकारी ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई जारी रखी. अंचलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

पहले भेजी गई थी नोटिस

डेहरी की अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी ने बताया की शिवगंज मोहल्ले के जमुना सिंह के द्वारा बिहार सरकार की जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया था. दो बार इन लोगों को नोटिस भी दिया गया था. अवैध बालू की डंपिंग और शराब का कार्य भी उक्त जमीन पर किया जा रहा था, जिसे नियमानुसार अतिक्रमण अभियान चला कर उक्त जमीन को मुक्त करा दिया गया है.

“शिवगंज मोहल्ले के जमुना सिंह ने बिहार सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था. यहां अवैध शराब और बालू का भी धंधा किया जाता था. कई बार नोटिस भेजी गई. लेकिन ये लोग नहीं हटे. मजबूरन प्रशासन को ये कदम उठाना पड़ा. ये कार्रवाई करना बहुत जरूरी था. नियमानुसार एक्शन लिया गया है”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading