सिपाही के ह’त्यारे का तीन दिन बाद भी सु’राग नहीं, मुआवजे के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार

मुजफ्फरपुर : उत्पाद सिपाही दीपक कुमार के हत्यारे शराब धं’धेबाजों का घ’टना के तीन दिन बाद भी पुलिस सु’राग नहीं ढूंढ पायी। वहीं पो’स्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में मृ’तक सिपाही के मुआवजे का चेक भी निर्गत नहीं हो सका है। मद्य निषेध मुख्यालय ने गुरुवार को पो’स्टमार्टम रिपोर्ट मांगी।

इसके बाद उत्पाद अधीक्षक ने मुशहरी पुलिस से संपर्क किया। अधीक्षक को बताया गया कि अभी पो’स्टमार्टम रिपोर्ट एसकेएमसीएच से नहीं ली जा सकी है। अंतत: शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति मुख्यालय नहीं भेजी जा सकी। उत्पाद अधीक्षक संजय राय ने मुख्यालय में अपनी रि’पोर्ट भेज दी है।

बताया है कि सिपाही को बचाने के लिए नदी में नाव लेकर पहुंचना दु’र्गम था। नाव पलटने से दूसरी बड़ी दु’र्घटना की आ’शंका थी। अकेले सिपाही दीपक कुमार नदी में शराब धं’धेबाजों से लोहा लिया और अंतत: दोनों नामजद धं’धेबाज उसे नदी में डु’बोकर फ’रार हो गये। उत्पाद अधीक्षक ने मुशहरी थाने में द’र्ज कराई गई ए’फआईआर की जानकारी मुख्यालय को दी है।

साथ ही यह भी बताया है कि आ’रोपी के गि’रफ्तार होने की सूचना पुलिस ने नहीं दी है। मुशहरी पुलिस ने सि’पाही ह’त्याकां’ड के नामजद आ’रोपी शराब धं’धेबाज गोलू सहनी और बादल सहनी की तलाश में छा’पेमारी की, लेकिन दोनों का सु’राग नहीं मिला।

उसके परिजनों से पूछताछ में भी शराब धं’धेबाजों का सही ठि’काना पुलिस को नहीं मिल पा रहा है। मुशहरी, सकरा और बोचहां थाने की पुलिस ने देसी श’राब निर्माण के अ’ड्डे की त’लाश में छा’पेमारी की।

सिपाही की ह’त्या का सुपरवीजन कर रहे डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने कहा कि घ’टना के पीछे के तमाम घ’टनाक्रम और सा’क्ष्य लिए जाएंगे।

उत्पाद ग्रुप सेंटर के 100 जवानों की चार टीम गुरुवार को छा’पेमारी के लिए भेजी गई। ग्रुप सेंटर कमान के अधीन चार जिलों में यह टीम छा’पेमारी करेगी। मद्य निषेध अधीक्षक संजय राय ने बताया कि गुरुवार को ग्रुप सेंटर से 30-30 जवानों की टीम सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर और वैशाली जिले में छा’पेमारी के लिए रवाना की गई। चारों जिलों के उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर टीम छा’पेमारी करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading