मेयर निर्मला की कैबिनेट में एक महिला और छह पुरुष वार्ड पार्षद

मुजफ्फरपुर : नई नगर सरकार के पदभार ग्रहण करने के अगले दिन कैबिनेट यानी सशक्त स्थायी समिति को लेकर तस्वीर साफ हो गई। इसमें सात वार्ड पार्षदों को शामिल किया गया है, जिनमें सिर्फ एक महिला वार्ड पार्षद सुरभि शिखा (वार्ड नंबर 30 ) का नाम है।

इसके अलावा अभिमन्यु कुमार (वार्ड 10 ), अमित रंजन (वार्ड 14 ), कमलेश्वर प्रसाद उर्फ केपी पप्पू (वार्ड 21 ), कन्हैया कुमार (वार्ड 23 ), उमाशंकर पासवान (वार्ड 25 ) और राजीव कुमार उर्फ पंकू (वार्ड 28 ) सशक्त स्थायी समिति के सदस्य होंगे।

राजीव पंकू और अभिमन्यु कुमार पहले भी नगर सरकार की कैबिनेट में रहे हैं। नामों पर अंतिम निर्णय होने के बाद मेयर निर्मला साहू ने गुरुवार को सातों पार्षदों के नामों की सूची नगर निगम मुख्यालय को सौंप दी।

अब सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के नाम नगर विकास व आवास विभाग को भेजा जाएगा। इसके बाद नगर विकास विभाग के स्तर से एक पदाधिकारी सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाने के लिए यहां आएंगे।

एक करोड़ तक की योजना पास करने का अधिकार : सशक्त स्थायी समिति पर शहर की व्यवस्था व विकास से जुड़े कार्यों को लेकर निर्णय लेने की अहम जिम्मेवारी होती है। हर माह इसकी दो बैठकें होंगी। समिति को एक करोड़ तक के खर्च या योजनाओं से जुड़े प्रस्ताव को पास करने का अधिकार है।

साथ ही हर माह में एक बार निगम बोर्ड नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक गणतंत्र की बैठक होगी। नगर आयुक्त नवीन दिवस के बाद बोर्ड की बैठक होगी। कुमार के मुताबिक निगम बोर्ड की बैठक तारीख तय होते ही निगम मुख्यालय को को लेकर अभी तक कोई पत्र या सूचना नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक गणतंत्र दिवस के बाद बोर्ड की बैठक होगी। तारीख तय होते ही निगम मुख्यालय को जानकारी भेज दी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading