कैमूर में महिला सिपाही की दबंगई, बीच सड़क पर बुजुर्ग को बे’रहमी से पी’टा.. ये है मा’मला

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ थाना के महिला  सिपाहियों का वायरल वीडियो सामने आया है. इसमें दो महिला सिपाही एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रही है. जिस बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई हो रही है, उसका नाम नवल किशोर पांडे है और वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं. वह पिछले 40 वर्षों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं. बताया जाता है कि नवल किशोर पांडे रोज की तरह स्कूल से बच्चों को पढ़ाकर अपनी साइकिल से घर जा रहे था. उसी दौरान भभुआ शहर के जय प्रकाश चौक के पास भीषण जाम लगा हुआ था, जहां बुजुर्ग शिक्षक की साइकिल गिर गई.

Thumbnail imageबुजुर्ग पर ताबड़तोड़ लाठियों की बरसात

स्थानीय लोगों के मुताबिक भभुआ थाने की तरफ से यातायात के लिए तैनात 2 महिला सिपाही बुजुर्ग के पास गईं और जल्दी अपनी साइकिल हटाने को कहा. हालांकि बुजुर्ग व्यक्ति नवल किशोर पांडे को साइकिल हटाने में समय लग गया, तभी गुस्साई महिला सिपाहियों ने बुजुर्ग पर बिना कुछ कहे और सुने ही ताबड़तोड़ लाठियों की बरसात कर दी. वहां खड़े किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया था, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है.


एसपी ने दिया जांच का आदेश

बता दें कि बुजुर्ग की उम्र लगभग 70 साल से अधिक बताई जा रही है और वह कैमूर जिले के ही सोनहन थाना क्षेत्र के बरौली गांव के निवासी हैं. रोज वह सोनहन थाना क्षेत्र से भभुआ थाना क्षेत्र में साइकिल से ही बच्चों को पढ़ाने आते हैं. कैमूर एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैंने एसडीपीओ सुनील कुमार को जांच के आदेश दे दिए हैं और 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने को कह दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.