बिहारः जन अधिकार छात्र परिषद के अध्यक्ष की ह’त्या पर ब’वाल, हाईवे जाम और प’त्थरबाजी, पत्रकार और 4 पुलिस घा’यल

मधेपुरा. बिहार के मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत चौसा के जन अधिकार छात्र परिषद के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या करने के मामले ने तूल पकड़ा है.  हत्या के विरोध में शनिवार सुबह लोगों ने भटगामा किशुनगंज स्टेट हाईवे-58 जाम कर दिया है. इस दौरान आक्रोशित लोगों से वार्ता करने पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की और उन्हें खदेड़ दिया.

अपराधियों ने चौसा के छात्र जाप के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी. (FILE PHOTO)आक्रोशित लोगों ने पत्रकारों के साथ भी मारपीट की. पूरे प्रकरण में एक पत्रकार और 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चौसा पीएचसी में चल रहा है. फिलहाल, लोग एसपी को मौके पर बुलाने और थाना अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर सड़क पर डटे हैं.जानकारी के अनुसार, ककहत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल था. हत्या से नाराज लोगों ने उदाकिशुनगंज भटगामा मुख्य मार्ग को सुबह से ही जाम कर रखा है.

जाम की वजह से मधेपुरा और भागलपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. इस दौरान  सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने बुझाने गई पुलिस और प्रशासन के अधिकारी माहौल को शांत कराने के लिए वार्ता कर ही रहे थे कि भीड़ उग्र हो गई. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.