मुजफ्फरपुर : पार्टी अभी बाकी है! बर्थडे के बहाने अ’य्याशी, श’राब और क’बाब के साथ जब ग’रजने लगी बं’दूकें

मुजफ्फरपुर: सकरा थाना क्षेत्र के रुपनपट्टी स्थित होटल सत्कार में एक दबंग के नतिनी के जन्मदिन पर कई राउंड फायरिंग की गई। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा गया। वहीं, मौके से पुलिस ने दो राइफल और 61 गोलियां भी बरामद की। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के एक दबंग व्यक्ति की नतिनी का जन्मदिन था। उसी को लेकर होटल में पार्टी का आयोजन किया गया था। इस जन्मदिन पार्टी में खाने के साथ-साथ लोगों ने शराब की जाम छलकाई। इसके बाद म्यूजिक पर डांस के साथ कई राउंड फायरिंग की गई। एक के बाद एक गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों को लगा कि कोई अप्रिय घटना हो गई, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सकरा थाने के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर होटल में रुके बदमाश भागने लगे। पुलिस ने सभी को मौके से दबोच लिया। इनमें से कई लोग शराब के नशे में धुत थे। इन सभी आरोपियों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराए जाने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। सभी आरोपी जमीन कारोबार से जुड़े हैं और समस्तीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।


इनकी पहचान प्रभात कुमार झा, प्रिंस कुमार, चंद्रमणि झा, शिवकुमार, विजय कुमार, उदगार सिंह, रजनीश कुमार, शिवम कुमार, चेतन सिंह, संतोष झा, धर्मेंद्र कुमार के रूप मे हुई है। इस संबंध में डीएसपी पूर्वी मनोज पाण्डेय ने बताया की सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। होटल में छापेमारी के दौरान और कई लोग मौके से फरार हो गए, जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.