किसान खेती में नई तकनीक को अपनाएं: नीतीश कुमार

नवादा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को समाधान यात्रा के दौरान दनियावां प्रखंड के दनियावां और मछरियावां गांव में जल.. जीवन हरियाली के तहत तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आलू केन्द्र द्वारा विकसित जीरो टिलेज पद्धति से आलू उत्पादन के लाभ के बारे में जीविका दीदियां से जाना। कहा कि हम यही चाहते है। कि किसान खेती में ऐसी नई तकनीक अपनाकर कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सके।

Nitish Kumar Tells Conclusion Of His Delhi Visit In PC Says Main Front Will  Be Formed Not Third | Nitish Kumar Delhi Visit: 'थर्ड फ्रंट नहीं, अब मेन  फ्रंट बनेगा', 3 दिवसीयइस मौके पर अंतरराष्ट्रीय आलू केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एसके ककरालियां ने बताया की किसान इस विधि से खेत की बिना जुताई किए हुए आलू की समय पर बुआई कर सकते है। पुआल को न जलाकर उसका उपयोग आलू की फसल ढकने में कर सकते हैं। किसान इस तकनीक को अपनाकर 15 से 20 प्रतिश्त उपज में वृद्धि व लागत में 30 से 40 प्रतिशत कम कर सकते है। नवादा में समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने महिलाओं के उत्थान लिए काफी काम किया है। यही कारण है कि आज स्वयं सहायता समूह से एक करोड़ 30 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ गई हैं। महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो समाज और राज्य आगे बढ़ेगा। समाधान यात्रा के क्रम में रविवार को नवादा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये बातें राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा ऑडिटोरियम में जीविका दीदियों से संवाद के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह का गठन हुआ है। हम चाहते हैं कि इसका और अधिक विस्तार हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading