मुजफ्फरपुर : बरुराज में तीन वर्ष की बच्ची की ह’त्या, खेत में फें’का मिला श’व

मुजफ्फरपुर : बरुराज के ससना गांव में तीन वर्षीया मासूम की हत्या कर दी गई। उसके शव को घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर सरसों के खेत में फेंक दिया गया। शुक्रवार देर शाम गायब हुई बच्ची का शव शनिवार देर रात बरामद हुआ। मृत बच्ची गांव के संदेश कुमार की पुत्र तनु कुमारी के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा।

Haryana: dead child birth in Hansi hospital half body missing family creat  rucks - हरियाणा : हांसी के अस्पताल में मृत बच्चे का जन्म, शव का आधा हिस्सा  गायब, परिजनों ने किया हंगामारविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हलावे कर दिया। पिता ने बच्ची की हत्या की आशंका जतायी है। बताया कि शुक्रवार की शाम खेलने के दौरान अचानक गायब हो गई थी। बताया जा रहा है कि बच्ची के गर्दन पर जख्म के निशान मिले हैं। इससे उसकी हत्या की आशंका है। हालांकि अबतक परिजन की ओर से पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि बच्ची शुक्रवार को दरवाजे पर खेल रही थी। खेलते खेलते अचानक से गायब हो गई। परिजनों ने पूरी रात खोजबीन की। लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। शनिवार दिनभर परिजन उसकी तलाश करते रहे। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बच्ची की खोज में गांव के लोग भी जुटे थे। इसी दौरान रात करीब दस बजे सरसों के खेत में बच्ची का शव मिला। शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

लोगों ने इसकी सूचना बरुराज थाने को दी। इधर, थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि बच्ची के गर्दन पर जख्म के निशान थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading