मुजफ्फरपुर : शिक्षक ने बच्ची के साथ किया दु’ष्कर्म का प्रयास….

मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय शिक्षक ने सात साल की बच्ची के साथ शनिवार को दुष्कर्म का प्रयास किया। वह उसे घर पर ट्यूशन पढ़ाता था। बच्ची का एसकेएमसीएच में चेकप कराया गया। परिजनों ने शिक्षक को पकड़कर जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।

कैथल में 16 साल की लड़की से दोस्त ने ही किया रेप, गिरफ्तार – News18 हिंदी


महिला थानेदार ने पीड़ित बच्ची से घटना की जानकारी ली। उसने बताया कि काफी दिनों से उक्त शिक्षक उसके साथ गलत हकरत करता था। गलत तरीके से टच करता था । अहियापुर थानेदार अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की जांच के लिए नगर थाने की महिला दारोगा बबीता कुमारी को आईओ बनाया गया है।

आरोपित को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपित शिक्षक एक निजी स्कूल में पढ़ाता है। स्कूल के बाद बेटी को घर पर आकर ट्यूशन देता था। उसके गलत ढंग से टच करने से बेटी परेशान रहती थी। उससे पढ़ने से कतराती और रोती थीं। बेटी ने मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी गतिविधियों को देखा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading