मुजफ्फरपुर : कमरा मोहल्ले में इमामबाड़े से कब्जा हटाने पर किया ब’वाल

मुजफ्फरपुर : कमरा मोहल्ला स्थित तकी हसन वक्फ स्टेट इमामबाड़ा से कब्जा हटाने के दौरान हुए हंगामे पर रविवार को मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कब्जा खाली कराने का विरोध कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इस क्रम में कई को चोट आई। इमामबाड़ा खाली कराने के बाद इसकी चाबी प्रशासन की ओर से मोतवल्ली आबिद असगर को सौंपी गई।


इससे पहले विरोध का नेतृत्व कर रहे मौलाना सैयद काजिम शबीब के अलावा चार अन्य लोगों को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया था। शाम सात बजे मुचलके पर सभी को मुक्त किया गया। बीते दो साल से इमामबाड से कब्जा खाली कराने की कवायद चल रही थी। कई बार मौलाना और उनके समर्थकों को नोटिस जारी किया गया था। हाइकोर्ट से आदेश के बाद भी जब कब्जा खाली नहीं हुआ तो अवमानना याचिका दाखिल की गई। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मौलाना और उनके समर्थकों को शांतिपूर्वक कब्जा खाली कर चाबी सौंपने के लिए कहा गया नहीं मानने पर प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया।

प्रशासनिक नोटिस के जवाब में मौलाना और उनके समर्थकों ने बैनर-पोस्टर लगाकर विरोध किया और मोतवल्ली को चाबी नहीं सौंपने पर अड़ गए। एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने कब्जा हटाने के लिए सौ पुलिसकर्मियों के साथ मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया था। वह खुद भी डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय व नगर डीएसपी राघव दयाल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन को आशंका थी कि मौलाना और उनके समर्थक विरोध करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने कब्जा खाली के दौरान झड़प होने की स्थिति का पुलिस लाइन मैदान में पहले मॉक ड्रिल किया। बीएमपी से दंगा निरोधी दस्ता को भी बुलाया गया।

ड्रोन उड़ाकर विरोधियों की तैयारी का लिया जायजा :

कमरा मोहल्ला में प्रशासन ने पहले ड्रोन कैमरा उड़ाकर विरोध कर रहे लोगों की तैयारी का जायजा लिया। छतों पर जमा रोडे देखे गए। इसके बाद पहले बाइक दस्ता भेजा गया। बाइक दस्ते ने मैदान के चारों ओर बाइक घुमानी शुरू की। इस तरह बाइक सवार पुलिस कर्मियों ने पूरे मैदान को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद तीन तरफ से पुलिस कमरा मोहल्ला मैदान और इमामबाड़ा की ओर बढ़ी।नारेबाजी होते मौलाना को लिया हिरासत में करीब 50 की संख्या में जुटे मौलाना और उनके समर्थकों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। कोई मौका दिए बगैर मौलाना को हिरासत में ले लिया गया। इसपर उनके समर्थकों ने विरोध तेज करते हुए पुलिस से उलझने का प्रयास किया। विरोध कर 7 रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading