स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने से मना करने पर क’टेगी बिजली

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का वि’रोध करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली का’ट दी जाएगी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं से सहमति लेने की आवश्यकता नहीं है।

बिजली विभाग अपने अनुसार हर घर में स्मार्ट प्री’पेड मीटर लगा सकती है। शहर में अलग-अलग जगहों पर स्मार्ट प्री’पेड मीटर लगाने में हो रही प’रेशानी को देखकर विभाग ने निर्देश जारी किया है।

इसमें सभी कर्मियों व अधिकारियों को जानकारी दी गई है। शहर के सिकंदरपुर और सरैयागंज के बाद अब माड़ीपुर में उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने के लिए समय मांग रहे हैं।

इससे स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मियों को वापस लौटना पड़ रहा है। इसपर बिजली विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। करीब 20 से अधिक उपभोक्ताओं को जेई ने नोटिस थमा दिया है।

इसके बाद भी स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने पर उनके खिलाफ एफआईआर की जाएगी। इससे पहले सिकंदरपुर में भी विरोध कर रहे लोगों के घर पर नोटिस चस्पाया गया था।

जानकारी के अनुसार, अब स्मार्ट मीटर लगाने से एक-दो दिन पहले ही बिजली विभाग की ओर से गली-मोहल्ले में नोटिस चस्पाया जा रहा है। इसमें स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कहा जा रहा है।

स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी की एक टीम मोहल्ले में पहुंचकर लोगों को स्मार्ट मीटर का ड्ट फायदा बता जागरूक करती है। बीएचपीएचसीएल,सीनियर प्रोटोकॉल ऑफिसर ख्वाजा जमाल ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने से मना करने पर उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जाएगी। इसमें कोई बहाना नहीं चलेगा। विरोध करने के बाद एफआईआर की भी कार्रवाई की जाएगी। स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली की बचत होगी। साथ ही लोगों के रुपये भी बचेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading