सभी अस्पताल व छात्रावासों में अब चलेगी दीदी की रसोई

पटना : सीएम नीतीश ने है कुमार ने कहा है कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों तथा सरकारी छात्रावासों में दीदी की रसोई संचालित की जाएगी। इसे जल्द सभी जगहों पर शुरू कराने का निर्देश उन्होंने पदाधिकारियों को दिया है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को समाधान यात्रा के दौरान नवादा जिले के बुधौल में जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में दीदी की रसोई का उद्घाटन करने के बाद यह निर्देश दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नवादा में गंगाजल आपूर्ति योजना का काम बहुत तेजी से हो रहा है। इसी साल कुछ ही महीनों में यह कार्य पूरा हो जाएगा।

जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा और यहां के हर घर में गंगा जल पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में तेजी से विकास कार्य हो रहा है। इसके आगे क्या करना है, इसलिए नवादा आए हैं।

यहां के गांवों को देखा जा रहा है। विकास कितना हुआ है, यही सब देखने के लिए हम घूम रहे हैं। आगे भी यहां आएंगे। सदर प्रखंड की भगवानपुर पंचायत के कबीरपुर गांव में विकास योजनाओं का जायजा लेने के दौरान सीएम ने कहा कि हमलोग सभी जिलों में जाकर एक-एक चीज को देख रहे हैं।

यह देखना जरूरी है कि कहां पर कितना काम हुआ है। कहीं जाने पर यह पता चलता है कि वहां पर काम नहीं हो रहा है तो उसी समय हम डीएम को इसे देखने के लिए कह देते हैं।

जननायक कर्पूरी छात्रावास के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने बहुत पहले ही इसकी शुरुआत करवाई थी। अभी दो-तीन जगह ही इसका कार्य बचा हुआ है, जिसकी बराबर समीक्षा की जा रही है। जल्द ही वहां काम पूरा हो जाएगा। नवादा में पटना की तरह अच्छे पार्क के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द यह काम भी पूरा होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.