बेला में पीकास्ट नाला के लिए ढाले जाएंगे 14 हजार स्लैब

मुजफ्फरपुर : बेला औद्योगिक क्षेत्र में प्रीकास्ट नाला निर्माण के लिए स्लैब बनाने का काम शुरू हो गया है। पिछले एक माह में करीब 1000 प्री-कास्ट स्लैब ढाले जा चुके हैं जबकि कुल 14000 प्रीकास्ट स्लैब का निर्माण होना है। फेज एक और दो में 45.85 करोड़ की लागत से नाला-सड़क बनना है।

इसे 18 माह में पूरा करना है। इसके 2024 में मानसून से पहले पूरा होने की संभावना है। बियाडा के उपमहाप्रबंधक रवि रंजन प्रसाद ने बताया कि प्रीकास्ट नाला बनाने के लिए पहले प्लांट बनाना होता है।

फेज- 2 में प्लांट तैयार होने के बाद करीब एक माह से वहां निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अबतक 1000 प्रीकास्ट स्लैब ढाल लिए गए हैं। फेज-2 की दो सड़कें ज्यादा जर्जर अवस्था में थीं, जिसकी मरम्मत का काम करा लिया गया है।

बेला औद्योगिक क्षेत्र में जलजमाव की समस्या काफी वर्षो से है। इस कारण कई फैक्ट्रियां बंद हो गई। नाला में डूबने से दो मजदूरों की मौत भी हो चुकी है। अब उद्यमियों को उम्मीद है कि अगले साल से नाला बनने के बाद औद्योगिक क्षेत्र को जलजमाव से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.