लड़के के साथ लड़की के हाथ में देशी क’ट्टा! सोशल मीडिया में पोस्ट से स’नसनी, अब पीछे पड़ी पुलिस!

सीतामढ़ी. जिले में हथियार के साथ फोटो क्लिक करवाना और फिर उसको सोशल मीडिया पर डालकर सुर्खियां बटोरना कोई नई बात नहीं है. अक्सर इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया में जब सुर्खियां बनती हैं. उसके बाद पुलिस प्रशासन मामले में एक्शन लेने का भी काम करती है. सीतामढ़ी में एक बार फिर से इस तरह का मामला सामने आया है. लेकिन इस बार का जो मामला है वो थोड़ा हटकर है. इस बार एक युवती के हाथ में देशी कट्टा है.

चेहरे पर मास्क लगाए लड़की ने अपने प्रेमी के साथ देशी कट्टा को पकड़कर  सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो शेयर की (News18 Hindi)

बता दें युवती अपने प्रेमी के साथ तस्वीर में मौजूद है. उन तस्वीरों को फेस बुक पर पोस्ट किया गया है. युवती के साथ उसका प्रेमी मौजूद है, जिसपर स्टाइल से देशी कट्टा थामे लड़की पोज दे रही है. बताया जा रहा है की यह तस्वीर सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रेमी युगल की है.

हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस जांच करने की बात कह रही है. पुलिस का कहना है कि तस्वीर में जो युवक युवती हैं अब तक उनकी शिनाख्त नहीं की जा सकी है. मामले की जांच लगातार जारी है. इधर, दूसरी ओर इन तस्वीरों की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर है.

हाल ही के दिनों में जिला सीतामढ़ी में कई ऐसे मामले दिखने को मिले हैं जिसमें युवकों के द्वारा खतरनाक हथियार के साथ वीडियो बनाने का कार्य किया जा रहा है. लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया में लड़की के द्वारा कट्टा लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट हुई हैं. यह ऐसा पहला मामला आया है. फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading