मुजफ्फरपुर : सरस्वती पूजा की सभी मूर्तियां आश्रम घाट में होंगी विसर्जित

मुजफ्फरपुर: सरस्वती पूजा में शांति व्यस्था के लिए शहर में बाइक दस्ता गश्त लगायेगा। पूजा के बाद निर्धारित तिथि को हर हाल में पूजा समितियों को मूर्ति विसर्जन कर लेना होगा। यह निर्णय सोमवार को नगर थाने पर एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश और नगर डीएसपी राघव दयाल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई शांति समिति की गई बैठक में लिया गया।

Vasant Panchami 2020: वसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये 6 काम, प्रसन्न होंगी  मां सरस्‍वती, Dos And Donts Of Vasant Panchami 2020 Basant Panchami Me Kya  Kare Kya Na Kareतय किया गया कि शहर की सभी पूजा समितियों की मूर्तियों का विसर्जन आश्रम घाट पर किया जाएगा। शहर के दक्षिणी छोर और जीरो माइल की तरफ से आने वाली मूर्तियों के लिए भी रूट निर्धारित किया जाएगा। एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि शहर में सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना होगा। आवेदन में समिति के सभी वॉलंटियर कानाम व मोबाइल नंबर देना है। थानेदारों को कहा गया है कि अपने क्षेत्र की पूजा समितियों के साथ बैठक कर उनको आदेश से अवगत करा दें। बैठक में नगर थानेदार श्रीराम सिंह, सिकंदरपुर ओपी प्रभारी सुनील कुमार पंडित, जिला शांति समिति के सदस्य वसीउल हक रिजवी, संजय केजरीवाल, रियाज अंसारी, मो. चांद, पाले खान आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading