मुजफ्फरपुर : जंक्शन पर प्लेटफॉर्म के टूटे फर्श से चोटिल हो रहे यात्री

मुजफ्फरपुर:  मुजफ्फरपुर जंक्शन के कई प्लेटफॉर्म का फर्श क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके कारण यात्री अक्सर चोटिल हो रहे हैं। जंक्शन स्थिति प्लेटफॉर्म संख्या सात व आठ का फर्श सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त है। इससे भीड़भाड़ के दौरान यात्री चोटिल हो रहे हैं। कई जगहों पर खतरनाक गड्ढे के कारण यात्री जख्मी हो रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या सात व छह की स्थिति सबसे खराब है। इस प्लेटफॉर्म पर शेड, पेयजल व डस्टबिन आदि सुविधाओं की कमी है। जंक्शन के मुख्य भाग से अलग होने के कारण प्लेटफॉर्म सात व आठ की उपेक्षा की जा रही है।

Airport like Facility on Muzaffarpur Railway junction know what plan is -  मुजफ्फरपुर: स्मार्ट सिटी के रेलवे जंक्शन पर होगी एयरपोर्ट की सुविधा, जानिए-  क्या है योजनादोनों प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए यात्रियों को जगह-जगह गड्डों का सामना करना पड़ता है। ट्रेनों पर सवार होने की आपाधापी में यात्री टूटे फर्श की चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रॉली बैग के साथ सफर कर रहे यात्रियों को होती है। उन्हें प्लेटफॉर्म के टूटे फर्श पर बैग लेकर चलने में काफी परेशानी होती है।

प्रबंधन का ध्यान सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 
यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म छह के अलावा सात व आठ की स्थित भी सही नहीं है। निरीक्षण के दौरान अधिकारी सिर्फ प्लेटफॉर्म एक, दो व तीन का जायजा लेते हैं। इसमें भी प्लेटफॉर्म संख्या छह, सात व आठ की उपेक्षा की जाती है। इन प्लेटफॉर्मो पर संदिग्धों और आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.