दिल्ली-NCR में आया जोरदार भूकंप, उत्तराखंड में भी डोली धरती, जानें कहां-कहां महसूस हुए झटके

नई दिल्ली. दिल्ली और आसपास के इलाकों (Delhi- NCR) में आज दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. फिलहाल किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है. ट्विटर पर कई लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं. उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी भूकंप के तेज झटकों से लोग सहम गए.  इसके साथ ही रुद्रपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. लोग घरो से बाहर निकल गए. एसएसपी ऑफिस में पुलिसकर्मी भी ऑफिस से बाहर निकल गए. राज्य के रामनगर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये भूकंप के झटके 2 बजकर 29 मिनट पर लगे.

Earthquake in Delhi: दिल्ली में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके रिक्टर स्केल  पर 2.5 रही तीव्रता - Earthquake in delhi magnitude 2 5 occurred 8km west of  new delhi

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक नेपाल में आज दोपहर 2:28 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूंकप का केंद्र नेपाल-चीन बॉर्डर के पास बिछिया नामक जगह पर था. जो नेपाल का पश्चिमी प्रांत है. नेपाल के आए इस भूकंप के झटके यूपी की राजधानी लखनऊ में भी महसूस किए गए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading