मुजफ्फरपुर : ब्राउन शुगर मंगाकर मुजफ्फरपुर समेत देश के कई राज्यों में हो रही थी त’स्करी

मुजफ्फरपुर: बंगलादेश व नेपाल से ब्राउन शुगर मंगाकर मुजफ्फरपुर समेत देश के कई राज्यों में तस्करी करने वाले गैंग का सरगना मो. परवेज समेत उसके गिरोह के तीन शातिरों पर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। हालांकि पुलिस की ओर से यह चार्जशीट एफएसएल की रिपोर्ट मिलने से पहले ही कर दी गई है। एफआईआर में जिसे भूरे रंग का मादक पदार्थ बताया गया था, उसे चार्जशीट में ब्राउन शुगर मान लिया गया है।

धार से मादक पदार्थ लेकर इंदौर आ रहे थे दो तस्कर, पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो  बैग से निकली 50 हजार की ब्राउन शुगर | Indore Brown Sugar Smuggling; Two  Accusedऐसे में बगैर एफएसएल रिपोर्ट के चार्जशीट का लाभ आरोपितों को मिल सकता है। बताया गया कि पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद जब्त हुए मादक पदार्थों को एफएसएल में भेजने में देर कर दी। इसके कारण निर्धारित 60 दिन के अंदर रिपोर्ट नहीं मिल सकी। मादक पदार्थ तस्करी मामले में पुलिस को 60 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल करनी होती है।इसलिए तीन नवंबर को जेल भेजे गये शातिरों पर एफएसएल रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने की प्रत्याशा में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। मिठनपुरा पुलिस ने तीन नंबर को तीन कोठिया में आबेदा हाइस्कूल के पास छापेमारी कर मो. परवेज, मो. फैज व राजा खान को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading