सिनेमाघरों में शाहरुख खान की ‘पठान’ रिलीज, भागलपुर में हिंदू संगठनों का वि’रोध, पोस्टर फाड़े

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में शाहरुख़ खान की फिल्म पठान की रिलीज से ठीक पहले विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. भागलपुर के एक सिनेमा हॉल के परिसर में लगाए गए पोस्टर को विश्व हिंदू परिषद, एबीवीपी और बजरंग दल के सदस्यों ने फाड़कर अपना विरोध दर्ज किया. फिल्म की रिलीज से आक्रोशित युवाओं ने पोस्टर में आग भी लगा दी है. पठान फिल्म का पोस्टर हॉल के बाहर लगाने के कुछ ही घंटे बाद 20 की संख्या में बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचकर पोस्टर को फाड़ने लगे.

Pathaan movie posters torn: സിനിമ പ്രദർശിപ്പിച്ചാൽ തീയേറ്റർ കത്തിക്കും:  പഠാൻ സിനിമയുടെ പോസ്റ്ററുകൾ വലിച്ചു കീറി കത്തിച്ച് എബിവിപി പ്രവർത്തകർ -  'Film ...पठान के रिलीज पर मचा बवाल

शाहरुख खान की ये फिल्म कल 25 जनवरी को देश भर में रिलीज होने के लिए तैयार है. हालांकि फिल्म को लेकर कई राज्यों पर प्रदर्शन हो रहे हैं और इसके रिलीज पर आपत्ति जताई जा रही है. भागलपुर में कई संगठनों का कहना है कि इस फिल्म को रिलीज होने से रोका जाए. वहीं सिनेमा हॉल के बाहर जमा हुई भीड़ ने एक-दूसरे के कंधे पर चढ़कर पोस्टर को फाड़ दिया.

एक प्रदर्शनकारी का कहना है कि यह हिंदुस्तान का दुर्भाग्य है कि ‘द कश्मीर फाइल’ जैसी सच्चाई दिखाने वाली फिल्म नहीं दिखाई जाती है. वहीं जो फिल्म एक धर्म विशेष को टारगेट करती है और भगवा को बेशर्म बनाकर दिखाती हो, ऐसी फिल्मों को हॉल में लगाया जाता है. भगवा तपस्या और तपोभूमि की शान है, यह तिरंगे के माथे पर लगा है. भागलपुर जैसे शहर में इस फिल्म का चलना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है.

100 से ज्यादा देशों में होगी रिलीज

शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म पठान अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड कायम कर रही है. भले ही कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हों, लेकिन फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए जबरदस्त कमाई की है. अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के एक ट्वीट से नई बात सामने निकल कर आ रही है. तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए बताया है कि यह रिकॉर्ड है कि फिल्म 100 से ज्यादा देशों की 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर ओवरसीज में रिलीज होगी, जो कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अभी तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading