पटना में मां-बेटे को गि’रफ्तार करने गई पुलिस पर ह’मला, फा’यरिंग और प’थराव

पटना: राजधानी पटना में पुलिस और पब्लिक के बीच मंगलवार को जमकर बवाल हो गया. जानकारी के अनुसार, बाईपास थाने की पुलिस मथनी तल इलाके में रेड करने गई थी, इसके बाद पुलिस ने यहां चाय दुकानदार और एक महिला को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद पब्लिक आक्रोशित हो गई. पुलिस ने भी हथियार से कई राउंड फायरिंग की, जिसके बाद पब्लिक का गुस्सा चरम पर पहुंच गया.Thumbnail imageटायर जलाकर किया हंगामा

घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए और टायर जलाकर हंगामा करने लगे. पब्लिक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वे बाइपास थाने का घेराव करने पहुंच गए. जिसके बाद पुलिस ने पब्लिक पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया. इस मामले में चाय दुकानदार के परिजनों ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है.

तनावपूर्ण बनी हुई है स्थिति

घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस पर हमले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था, उसको छुड़ाने के लिए उसकी मां कुछ लोगों को लेकर थाने का घेराव करने आ गई. इसी को लेकर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. फिलहाल मामला शांत हो गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.