बेगूसराय : डाकघर में हुए करोड़ों रुपये के फ्रॉ’ड मामले में सी’बीआई की टीम ने मंगलवार को अकूत स बेगूसराय पहुंच छा’पेमारी की। अब तक आ’रोपित सभी 14 डाक कर्मियों में से 12 डाक कर्मियों के ठि’कानों की त’लाशी ली गई।
सुबह दस बजे शुरू हुई छा’पेमारी मंगलवार की शाम तक जारी थी। अधिकारियों की अलग-अलग टीम कार्रवाई में जुटी रही। सीबीआई की टीम आरोपित कर्मियों के शहर से लेकर गांव तक एक समय में एक साथ छापेमारी की।
आरोपितों से पूछताछ करने के अलावा उनकी अकूत सम्पति की भी जांच की। कितने बैंक खाते हैं, घर कब बनाए, घर में रखे सामान कब और कितने में खरीदे, कितनी जमीन हैं…. आदि सवाल किये और इससे जुड़े दस्तावेजों को खंगाला।
कुछ जरूरी कागजात भी अपने साथ ले गई। सीबीआई की टीम बिना कोई पूर्व सूचना के मंगलवार की सुबह अचानक छापेमारी शुरू कर दी। मामले की सूचना डाक कर्मियों को मिलते ही हड़कंप मच गया।



