मुजफ्फरपुर : तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तिरहुत प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा के द्वारा प्रमंडलीय कार्यालय में सुरक्षा कर्मियों और प्रमंडल में कार्यरत कर्मियों को शपथ दिलाई गई।
वहीं मतदाता दिवस पर समाहरणालय सभागार में डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को मतदान जरूरत करने के लिए शपथ दिलाई गई। प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उत्सव मतदान है।
जिसके लिए आप सभी लोग सदैव जागरूक रहकर अपनी भूमिका पूरी तरह समझें। क्योंकि विश्व के सबसे बड़े एवं सबसे जीवंत लोकतंत्र देश में मतदान को समावेशी, आसान व नैतिक विकास हेतु मुख्य स्तंभ माना जाता है।




