बिहार में खत्म हो चुकी महागठबंधन की सरकार, बस घोषणा होना बाकी : आरसीपी सिंह

पटना : बिहार की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी का दौर चल रहा है। सरकार में शामिल राजद कोटे के मंत्री अपने बयानों से सरकार की किरकिरी करा रहे हैं तो दूसरी ओर जदयू के अंदर संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी अपने बयानों से महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।

इस बीच जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार की महागठबंधन सरकार समाप्त हो चुकी है। अब सिर्फ घोषणा होना बाकी है। सिंह के इस बयान से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

आरसीपी सिंह ने पटना में यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में सात दलों को मिलाकर महागठबंधन की सरकार बनी। लेकिन अब सात दलों की यह सरकार समाप्त हो चुकी है।

जदयू-राजद कोटे के मंत्रियों के कैसे-कैसे बयान आ रहे हैं। जो यह बताने के लिए काफी हैं कि इन दलों का गठबंधन समाप्त हो चुका है। अब सिर्फ घोषणा होना शेष है। दोनों दल एक-दूसरे को देख रहे हैं कि पहले कौन ब्लिंक करता है।

आरसीपी सिंह ने यह भी कहा कि अब बिहार में सरकार है ही नहीं। महागठबंधन सरकार की कोई विचारधारा नहीं। इन्होंने एक भी कार्यक्रम नहीं बनाया। जब कार्यक्रम ही नहीं बना तो सरकार कैसी?

नीतीश पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि उनकी एक पहचान थी। परंतु अब वे पूरी तरह फेल हो चुके हैं। उन्हें कमजोर क्या करना है। वे पूरी तरह फेल हो चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading