पति-पत्नी की गो’ली मा’रकर ह’त्या: शादी के मटकोर में शामिल होने पहुंचे थे सभी

मधुबनी : मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के राढ गांव में हीरा यादव के घर में उसके पुत्र का शादी का मटकोर था, जिसको लेकर वहा सभी लोग जुटे थे। इसी दौरान बच्चों के बीच हो रहे विवाद को लेकर लाल राम एवं उनकी पत्नी शोभा देवी अपने पुत्र को एवं विवाद कर रहे बच्चों को समझाने आया, कुछ लड़कों में कहासुनी हो गई कहासुनी विवाद का रूप ले लिया, फिर किया था यह विवाद हिंसक रूप ले लिया।

बच्चों के बीच हुए विवाद में हुई फायरिंग, शादी के मटकोर में शामिल होने  पहुंचे थे सभी | Firing took place in a dispute between children, all had  come to attend theइसी बीच भीड़ में किसी ने पति और पत्नी पर गोली चला दी। गोली चलने के बाद पति और पत्नी दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गया, गोली चलने के बाद लोग इधर से उधर भागने लगे।

मटकोर में शामिल होने पहुंचे थे सभी

वहीं इस गोलीकांड को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हीरा यादव के घर पर पुत्र के शादी के मटकोर में सम्मिलित होने के लिए वह लोग वहां आए हुए थे। उसी दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर जब वह लोग समझाने बुझाने के लिए अपने बच्चे के पास पहुंचे तो उसी दौरान भीड़ से गोली चली जिसमें पति पत्नी की मौत हो गई।

वहीं मृतक के पुत्र कन्हैया कुमार का कहना है कि वह लोग मेरे साथ मारपीट करने लगा, जिसके बाद मेरे मां पिताजी जब वहां पहुंचे तो उन लोगों के ऊपर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा गोली चला दिया गया।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

वहीं परिजनों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। कल मटकोर में जब सम्मिलित हुए उसी दौरान मौका मिलते ही लोगों ने पति पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं गोलीकांड को लेकर कलुआही थाना को सूचना दी गई सूचना पाते ही कलुआही थाना अध्यक्ष पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

जिसके बाद पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है। वही कलुआही थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है उन्होंने बताया कि तीन राउंड गोली चला है।वहीं इस घटना में मृतक व्यक्ति की पहचान लाल राम उम्र 35 वर्ष पत्नी शोभा देवी उम्र 30 वर्ष राढ़ गांव निवासी के रूप में पहचान हुई है, मृतक के सिर में गोली लगने की वजह से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading