पटना : सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है. अब ऑनलाइन लिखित परीक्षा पहले होगी. इसके बाद शारीरिक दक्षता की जांच होगी. फिर मेडिकल की जांच के बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्र भेजा जायेगा.
अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का उत्तर देना हो. हालांकि, कितने प्रश्नों को उतर कितने समय में देना होगा. यह अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. यह बदलाव आगामी बहाली फरवरी 2023 से लागू होगा. इससे स्थानीय भर्ती बोर्ड ने जिला प्रशासन को भी अवगत कराया है.
10 फरवरी को आगामी बहाली के लिए अधिसूचना जारी होगी. पांच श्रेणियों में मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के साढ़े 17 से 21 वर्ष तक के युवा सेना के आधिकारिक बेवसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं.
अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क-एसकेटी, टेक्निकल, ट्रैड्समैन आठवां और ट्रैड्समैन दसवां श्रेणी में बहाली होगी. सेना भर्ती बोर्ड ने योग्य सभी युवा-अभ्यर्थियों से जरुरत पड़ने वाले सभी दस्तावेज तैयार कर लें. आगामी अग्निवीर बहाली प्रक्रिया के संबंध में मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड ने जिलाधिकारी को भी अवगत कराया है.




