पटना के पूर्व पंचायत समिति सदस्य की ह’त्या:पशु चराने को लेकर हुआ वि’वाद, पुलिस ने 2 महिला को हि’रासत में लिया

पटना के गौरीचक थाना अंतर्गत कंडास गांव में गुरुवार की देर रात पूर्व पंचायत समिति सदस्य को गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गया। घटना का कारण पशु चराने के विवाद को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पशु चराने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने 2 महिला को हिरासत में लिया |  Controversy over cattle grazing, police detained 2 women - Dainik Bhaskarघटना के बारे में बताया जा रहा है कि गौरीचक थाना क्षेत्र के कंडप गांव में प्रकाश ठाकुर 52 वर्ष अपने जानवर को चराने गांव के खेत में गुरुवार को गए थे। इसी बीच वहां के सिद्धनाथ मालाकार दे पशु चराने को लेकर विवाद हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि इसी क्रम में प्रकाश ठाकुर का जानवर एक गांव के खेत को चर गया। इसी को लेकर खेत के मालिक उग्र हो गए। गुस्साए कुछ महिलाओं ने प्रकाश ठाकुर को लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में प्रकाश ठाकुर बुरी तरह घायल हो गए।

आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोग उग्र हो गए। लोगों ने इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 महिलाओं को हिरासत में लिया है।

गौरीचक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उस मामले में फिलहाल 2 महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.