कमरे से महिला की ला’श ब’रामद, प’रिजनों का आ’रोप- दहेज के लिए पति ने मा’र डा’ला

छपरा: बिहार के छपरा में  नवविवाहिता की लाश बरामद हुई है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुलदीप नगर में नवविवाहित महिला की लाश की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं मायके वालों का आरोप है कि शराब के नशे में पति ने इसके साथ मारपीट करने के बाद हत्या कर दी. दहेज के लिए पहले भी धमकी देता रहता था.

Thumbnail imageमहिला का शव कमरे से बरामद

महिला की मौत की खबर मिलने के बाद बेटी के ससुराल पहुंचे मायके वालों ने कहा कि मेरी बेटी को ससुराल वालों ने मार डाला है. उसका पति शराब के नशे में पहले भी मारपीट करता था. दहेज के पैसे और कई महंगे सामानों के लिए भी मारपीट करता रहता था. सुबह में फोन कर के बताया गया कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है. जल्दी से आ जाइए. जब दूसरी बार हमलोगों ने फोन किया, तब इनलोगों ने बताया कि उसकी मौत हो गई है.

गौरतलब है कि मृतक महिला की शादी लगभग डेढ़ महीने पहले ही हुई थी. हमारी बेटी की इन लोगों ने हत्या कर दी है. क्योंकि जब हमलोग यहां पहुंचे तब दरवाजा आगे से बंद किया हुआ था. मायके के लोगों ने बताया कि हमलोग मशरख थाना क्षेत्र के निवासी हैं.

जबकि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि मायके वाले लोगों के आरोप को संज्ञान में रखा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की जानकारी मिलेगी तबतक पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading