‘मर जाऊंगा, लेकिन BJP के साथ नहीं जाऊंगा,’ गठबंधन न करने के बयान पर बोले नीतीश

बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सम्मेलन में बड़ा फैसला लेते हुए कहा था, बीजेपी बिहार में अब किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार के साथ समझौता नहीं करेगी। बिहार में बीजेपी की सरकार बनाई जाएगी। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा था, हमने बहुत दिनों तक दूसरों को माथे पर ढोया, अब बीजेपी खुद सरकार बनाएगी। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम मर जाएंगे, लेकिन बीजेपी के साथ कभी नहीं जाएंगे।

नीतीश बोले- मर जाना कबूल, BJP में नहीं जाएंगे,बीजेपी नेताओं के JDU से गठबंधन  न करने के बयान पर बोले नीतीश | Bihar Cm Nitish Said I Will Die But Will Not

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पटना के गांधी घाट पर पहुंचे थे, यहां पर उन्होंने बीजेपी पर जुबानी हमला किया। सीएम ने कहा, नई पीढ़ी को कभी भी महात्मा गांधी के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। सबको याद रखना है और अगर ये लोग हमारे बीच झगड़ा करवाना चाहेंगे तो अपना समझेंगे।

‘बीजेपी के साथ जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता’
सीएम ने कहा, मर जाना कबूल है, लेकिन बीजेपी के साथ जाना कबूल नहीं है। सब बोगस बात है। इतना मेहनत और हिम्मत करके हमें अपने साथ लाया था। क्या-क्या नहीं किया गया था, लालू पर केस कर दिया गया था। अब हम फिर से गठबंधन खत्म करके अलग हुए हैं तो फिर से कुछ करने के चक्कर में हैं। कैसे सबको इधर से उधर करें, यही सब चक्कर में हैं।


बताते चलें, बिहार में बीजेपी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसको लेकर रणनीतियां भी बनने लगी हैं। इसी कड़ी में दरभंगा में प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति का बड़ा सम्मेलन हुआ।

इसमें बिहार में होने वाले चुनाव और केंद्र के चुनाव सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में सम्राट चौधरी ने कहा, हमारे गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी स्पष्ट तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार के साथ अब कोई समझौता नहीं होगा।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.