रिटायर शिक्षक की ह’त्या:ज’मीनी वि’वाद को लेकर ला’ठी-डं’डे से पी’टा

भोजपुर में रविवार रात जमीनी विवाद को लेकर एक रिटायर शिक्षक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। मामला जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव का है। जहां घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

भोजपुर में रविवार रात जमीनी विवाद को लेकर एक रिटायर शिक्षक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव वार्ड नंबर 2 निवासी स्व. चंद्रिका सिंह के 80 वर्षीय पुत्र राजरूप सिंह है। वह पैसे से शिक्षक थे एवं वर्ष 20 वर्ष पूर्व रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड के बढ़गईया गांव स्थित मध्य विद्यालय से रिटायर हुए थे। इधर मृतक रिटायर शिक्षक के पुत्र आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता वर्ष 2009 में बगवां गांव निवासी प्रमिला कुंवर से 85 डिसमिल जमीन खरीदा था। जिसमें 63 डिसमिल जमीन बगवां एवं बाकी जमीन बराप में लिया था।इसी बीच वर्ष 2022 में प्रमिला कुंवर ने उसी जमीन को एक बालू माफिया से अपने दोनों बेटों के साथ खुद गवाह बनकर उसने उसी जमीन को बेच दिया। जब हम लोग अपनी जमीन पर आए तो उक्त बालू माफिया द्वारा एवं ब्लॉक की रसीद दिखाकर कहा जाने लगा कि यह जमीन मेरा है। जब हम लोग प्रमिला कुंवर के पास गए और कहा कि जमीन के कागज हमारे पास है। यह जमीन हमारी है तो उसके द्वारा गाली;गलौज किया जाने लगा,हमे खदेड़ा जाने लगा और उठाने की धमकी दी जाने लगी।

जिसको लेकर उससे विवाद चला रहा था। कल देर शाम जबरखेत पटाने गया था। तभी उसके पिता भी वहां घूमने आए थे। जब वह घूम कर वापस लौट रहे थे। तभी प्रमिला कुंवर दस अन्य अज्ञात लोगो के साथ बीच रास्ते में उन्हें घेर कर उनकी लाठी-डंडे व ईट-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसके कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

वहीं दूसरी ओर मृतक रिटायर शिक्षक के पुत्र आशुतोष कुमार सिंह ने प्रमिला कुंवर एवं दस अज्ञात लोगों पर लाठी-डंडे व ईट-पत्थर से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई बाइक बाइक में सबसे बड़े थे।

मृतक के परिवार में पत्नी रामावती देवी एवं एक पुत्र आशुतोष कुमार सिंह है।मृतक के बड़े पुत्र जवाहर सिंह का बीमारी के कारण कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गया थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की पत्नी रामावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.