नवादा में बहन की शादी में आए भाई की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से उसे बेरहमी से मारा गया है। जहां शादी हो रही थी वहां से थोड़ी ही दूर एक खेत से बिना कपड़ों के उसका शव मिला है। वो जयमाला के दौरान से ही गायब था। उसकी मौत के बाद गांव में मातम परसा हुआ है। बहन की विदाई से पहले भाई की अर्थी गांव से उठी।
युवक का शव मंगलवार सुबह वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में मिला है। मृतक की पहचान सोनवर्षा गांव के निवासी स्वर्गीय शिवनंदन प्रसाद के 30 वर्षीय बेटे पिंकू कुमार के रूप में हुई है। पिंकू कुमार बहन की शादी में शामिल होने आया था। भवानीबीघा गांव से बारात आई थी। मृतक दूल्हे को मौसेरा भाई लगता था। वो रिश्ते में लड़की का भी भाई था। मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
डोली विदाई होने से पहले गांव से निकली अर्थी
मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं लड़की की डोली विदाई होने से पहले ही गांव में अर्थी निकली। पूरे गांव में शादी का माहौल मातम में बदल गया है।
मृतक के भाई ने कहा, हत्या हुई
मृतक के भाई श्रवण कुमार ने बताया कि रात में भाई नहीं मिल रहा था। काफी खोजबीन किए तो खेत के किनारे पूरे खून से लथपथ भाई के शव को बरामद किया गया है। आशंका है कि मेरी भाई की हत्या की गई है।
मृतक के परिवार में कोहराम
बताया जाता है कि मृतक को 2 बेटे भी है और अपने परिवार के साथ रहकर किसानी काम किया करता था। मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। इस मामले पर वारिसलीगंज थाना प्रभारी ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। हत्या का वजह अब तक सामने नहीं आया है।


