मुजफ्फरपुर : हा’दसे में पुत्र की मौ’त, स’दमे से पिता ने द’म तो’ड़ा

मुजफ्फरपुर : पारू के जाफरपुर मुख्य मार्ग के जाफरपुर गांव में सोमवार को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार मो. राशिद की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर आया तो सदमे में बीमार पिता ने दम तोड़ दिया। पारू के मझौलिया दक्षिणी टोला में घटना के बाद से मातम पसरा है।

वाराणसी में ट्रक और मोपेड में आमने- सामने टक्कर, पति पत्नी समेत तीन की मौत,  सदमे से चाचा ने भी तोड़ा दम - Truck and moped collided head on in Varanasi  threeपूर्व उपप्रमुख पति बेताब सिद्दीकी ने बताया कि पुत्र की मौत का सदमा मो. रहमतुल्लाह बर्दाश्त नहीं कर सके और दम तोड़ दिया। बताया गया कि मो. राशिद प्लंबर मिस्त्री का काम करता था। सोमवार को मो. राशिद अपने ग्रामीण मो. साबिर के साथ जाफरपुर बाजार से समान खरीदकर बाइक से अपने घर मझौलिया लौट रहा था।

जाफरपुर गांव में मोड़ के पास चावल लोड ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए। इससे कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी बाधित हुआ। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दोपहर में घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading