अ’पराधियों ने ह’थियार के बल पर कू’रियर कंपनी से लू’टे ला’खों रुपये, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर : अहियापुर में रविवार की रात साढ़े आठ बजे बाइक लू’ट के दो घंटे बाद तीन अ’पराधियों ने सदर थाना के खबड़ा के नवल किशोर नगर में निजी कूरियर कंपनी को निशाना बनाया।

वहां से ह’थियार के बल पर 2.62 लाख रुपये लू’ट लिए। उस समय श’टर गि’राकर कंपनी के कार्यालय में कैशियर ज्ञान सरोवर समेत पांच कर्मी कैश मिलान कर रहे थे।

रात 10.28 बजे ह’थियार से लैस अ’पराधी कार्यालय में घु’से और कर्मियों को गन प्वा’इंट पर लेकर वा’रदात को अंजाम दिया। कार्यालय का सीसीटीवी 19 जनवरी से ख’राब है।

वा’रदात की सूचना पर नगर डीएसपी राघव दयाल व सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने दलबल के साथ घ’टनास्थल पर पहुंचकर जांच की। नगर डीएसपी ने बताया कि कार्यालय के एक कर्मी ने तीन दिनों पहले बहन की शादी बताकर छुट्टी ली थी। उसकी संलिप्तता इस घ’टना में मिली है।

उक्त कर्मी की कोई बहन नहीं है। कार्यालय जाने वाले रास्तों की जांच की गई तो सीसीटीवी में घ’टना के वक्त उक्त कर्मी बाइक से तीन युवकों के साथ जाता दिखा। वह कार्यालय के पास बाइक से पू’छताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading