मुजफ्फरपुर: सप्तक्रांति के क्षतिग्रस्त स्प्रिंग को जांच के लिए रखा सुरक्षित

मुजफ्फरपुर: आनंद विहार टर्मिनल जाने के दौरान मुजफ्फरपुर जंक्शन के समीप सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-1 (एसी कोच) का स्प्रिंग टूटने की जांच शुरू हो गई है। फिलहाल स्प्रिंग को कोच से निकालकर सुरक्षित रख लिया गया है। वहीं कोच में दूसरा स्प्रिंग लगा दिया गया है। कोचिंग डिपो अधिकारी महेश कुमार व इंजीनियर ने सुरक्षित रखे गए क्षतिग्रस्त स्प्रिंग की जांच की।

indian railway irctc latest news muzaffarpur sapt kranti express emergency  alarm open and station platform chaos irctccoin avh | जब सप्तक्रांति  एक्सप्रेस में अचानक बजने लगा अलार्म...मुजफ्फरपुर ...
घुमाव वाली स्टम्पिंग लाइन से गुजरने के अलावा कोच को बैक कर प्लेटफॉर्म पर जाने के कारण स्प्रिंग टूटने की आशंका जतायी गई। आगे की जांच के लिए क्षतिग्रस्त स्प्रिंग को जमालपुर स्थित लोकोमोटिव वर्कशॉप भेजा जा सकता है। सोनपुर रेलमंडल के डीआरएम नीलमणि के निर्देश पर मेकेनिकल विभाग की टीम ने स्प्रिंग की प्रारंभिक जांच की।

30 जनवरी को जंक्शन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस का स्प्रिंग टूटने से यात्रियों को परेशानी हुई थी। बता दें कि 18 जनवरी को जयनगर से नई दिल्ली जा रही अप स्वतंत्रता सेनानी का कपलर क्षतिग्रस्त होने से ट्रेन दो हिस्से में बंट गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading