मुजफ्फरपुर: 46.35 करोड़ से बनेगा कन्या आवासीय विद्यालय

मुजफ्फरपुर:  पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। मीनापुर प्रखंड कार्यालय के पास निर्माण होगा। इसके लिए जमीन भी उपलब्ध हो गई है। छह एकड़ जमीन पर विद्यालय सह छात्रावास के भवन का निर्माण कराया जाएगा।

मुजफ्फरपुर के राजकीय अंबेडकर आवासीय विद्यालय में छात्राओं का हंगामा,  प्राचार्य को हटाने की मांग - YouTubeभवन निर्माण पर करीब 46 करोड़ 35 लाख 28 हजार रुपये खर्च होंगे।

भवन निर्माण विभाग के अनुसार, कल्याण विभाग से चार माह पूर्व प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। तकनीकी स्वीकृति लेने के लिए एस्टीमेट तैयार कर तीन दिन पूर्व भवन निर्माण विभाग को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने पर इसका टेंडर किया जाएगा। टेंडर लेने वाली एजेंसी को जल्द काम पूरा करना होगा। कल्याण विभाग से फिलहाल साइट प्लान का अनुमोदन नहीं मिला है।

इसका भी इंतजार किया जा रहा है
विभाग के अनुसार, पांच भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसमें भवन दो से लेकर चार मंजिला तक होगा। इसमें शिक्षकों, कर्मचारियों के लिए भी आवास होगा। एक प्रशासनिक भवन भी बनाया जाएगा। 520 बेड वाले दो छात्रावास होंगे। सभी भवन भूकंपरोधी होंगे। इसको फायर सेफ्टी मॉडल के रूप में बनाया जाएगा। कार्यपालक अभियंता भूलन प्रसाद ने बताया कि 46.35 करोड़ की लागत से भवन निर्माण बनाने की कवायद तेज हो गई। है। प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। अब तकनीकी स्वीकृति के लिए जिले से एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading