सीवान में पुलिस की मुखबिरी करने के आ’रोप में शख्स को मा’री गो’ली, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर आ’रोप

सीवान में अहले सुबह अपराधियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में एक शख्स को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर की है। घायल युवक 45 वर्षीय मो0 इजहार बताए जाते हैं। घटना के संबंध में घायल मो इजहार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह नमाज पढ़ कर लौट रहे तभी अपराधियों ने तबाड़तोड़ उनपर फायरिंग करने लगे। मो0 इज़हार को 5 गोली लगी है। घायल इजहार ने गोली मारने का आरोप  सीवान के चर्चित खान ब्रोठेर्स व पूर्व एमलसी प्रत्याशी रईस  खान पर लगाया है। घायल अवस्था मे सीवान सदर अस्पताल ईलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

Bihar:सीवान में पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में शख्स को मारी गोली, पूर्व  एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर आरोप - Shakes Shot Dead For Being A Police  Informer In Siwan ...पुलिस को सूचना देने पर मारी गई गोली
घायल मो0 इज़हार ने बताया कि प्रशासन को मैं खबर व सहयोग करता रहता हूं इसीलिए मुझे गोली मारी गई हैं।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रईस खान ने मुझे गोली मारी है।उन्होंने कहा कि जब मैं मस्जिद से नमाज पढ़ कर लौट रहा था तभी उसके साथ 8 की संख्या में अपराधी थे जिसमें एक रईस खान, एक उसका चचेरा भाई शाहरुख उर्फ गनी खान, झूलन खान समेत कुल 8 लोग वहां रास्ते मे थे। उसने सभी से गोली चलवाया है। घटना की सूचना पर सदर नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम और समाजसेवी श्रीनिवास यादव की मौजूदगी में इजहार ने बताया कि ये सब प्रशासन की लापरवाही है।उसने बताया कि आरोपी  पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान ग्यासपुर में ही छुप कर रहता है ,प्रशासन चाहती है कि वह 10-20 मर्डर और कर ले।

कौन है रईस खान
सीवान में रईस खान को खान ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है। पूर्व में एमएलसी चुनाव के दिन रात में जब रईस खान अपने गाँव ग्यासपुर जा रहे थे तो उन पर AK 47 से हमला हुआ था। जिसका सीधा आरोप रईस खान ने मो0 शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा सहित कई लोगों पर लगाया था। जबकि पिछले साल सितंबर महीने में सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में रात के समय छापेमारी करने गई पुलिस पर अपराधियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई थी जिसमें एक पुलिसकर्मी बाल्मीकि यादव की गोली लगने से मौत हुई थी। उस मामले में पुलिस ने रईस खान को अभियुक्त बनाया था। तब से रईस खान फरार चल रहा है।


क्या कहती है पुलिस
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए। उनका कहना है जांच चल रही है,इस मामले में जो भी लोग होंगे उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading