चहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला शानदार है यह बजट: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

पटना: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बजट को राष्ट्र के चहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला शानदार बजट बताया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को पूर्ण करने वाला ऐतिहासिक बजट अभिनंदनीय है।

FCRA registration of 5,800 NGOs deemed ceased: MoS Home Nityanand Rai,  Government News, ET Government
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बजट में गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं के साथ लघु एवं मध्यम कारोबारी भी हैं। आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है, उस संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण दृष्टिपत्र है।

नित्यानंद ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा इस बजट की सात प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए उन्हें सप्तऋषि नाम दिया गया। ये प्राथमिकताएँ हैं झ समावेशी विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट, अपनी क्षमताओं का विकास, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ाना, यूथ पॉवर और फाइनेंसियल सेक्टर को प्रोत्साहन ।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading