यहां प्रिंसिपल पर छात्र का सिर फो’ड़ने का आ’रोप, पॉलिटेक्निक कॉलेज में मचा है बवाल

सीवान जिले के चैनपुर थाना इलाके के बावनडीह स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मे गुरुवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य रामपुकार चौधरी पर छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक छात्र को पीटते-पीटते सिर फोड़ दिया। कॉलेज में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति के कारण पिटाई और सिर फोड़े जाने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा किया। परीक्षा के लिए फॉर्म भरने से रोकने पर छात्र भड़क उठे। छात्रों का हुजूम प्रशासकीय भवन पहुंच गया और भीड़ ने कामकाज को बाधित भी कर दिया।

सीवान में छात्रों ने पॉलिटेक्निक में हंगामा किया।घंटों होता रहा बवाल-हंगामा
घायल होने के बाद इलाज करा कर जब वह कॉलेज पहुंचा तो बाकी के छात्र उसे देख कर प्रिंसिपल के खिलाफ आक्रोशित हो गए। छात्रों ने प्रिंसिपल को कॉलेज में ही घेर लिया और पुलिस प्रशासन के आने की बात करने लगे। छात्रों ने कहा कि प्रधानाचार्य  फॉर्म नहीं भरने देते, लेकिन मारने को अधिकार उन्हें किसने दे दिया। थोड़ी देर के बाद चैनपुर ओपी की पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।


क्या बोले थानाध्यक्ष
इस पूरे मामले में जब चैनपुर ओपी के थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव से बात की गई तो उनका कहना था कि कुछ विशेष बात नहीं है, सभी को समझा कर मामले को शांत करा दिया गया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.