मानवता श’र्मसार, नवजात बच्चे का सिर बना कु’त्ते का निवाला

सारण में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में एक नवजात बच्चे के सर सिर को खुले सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहा है। इस घटना को देखकर स्थानीय लोग हतप्रभ रह गए। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना एकमा ब्लॉक रोड की है।

Bihar:छपरा में मानवता शर्मसार, नवजात बच्चे का सिर बना कुत्ते का निवाला - Bihar: Humanity Shamed In Chhapra, Newborn Child's Head Became A Dog's Morsel - Amar Ujala Hindi News Liveबताया जा रहा है कि एक कुत्ता नवजात शिशु के सिर को घसीटते हुए ले जा रहा था।तभी लोगों की नजर उस कुत्ते पर पड़ी। नजर पड़ते ही लोगों ने उस कुत्ते पर डंडा फेंक कर कुत्ते को भगा दिया लेकिन भागने के क्रम में उस कुत्ते ने नवजात शिशु के सिर को वहीं ब्लॉक रोड पर ही छोड़ कर भाग गया।

लोगों का कहना है कि आसपास में कई नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं जहां डीएनसी का अवैध काम भी किया जाता है। इतना ही नहीं मेडिकल कचरे का निपटारा भी ठीक ढंग से नही किया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अपने आप में काफी शर्मनाक घटना है।

जिसको रोकने के लिए उन नर्सिंग होम पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जो इस तरह के अवैध कामों को अंजाम देते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह के मेडिकल कचरे के साथ लापरवाही भी की जाती है यह अपने आप में काफी गंभीर मामला है। उनका कहना है कि यह मानवता को भी शर्मसार करता है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading