बड़ी खबर:हरदोई में हा’दसे का शि’कार हुआ अखिलेश यादव का काफिला, गाड़ियां आपस में टकराई….

उत्तर प्रदेश: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई से है जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला हादसे का शिकार हुआ है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर हरदोई पहुंचे सपा अध्यक्ष के काफिले में चल रही कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं और हादसा हो गया.

यूपी के हरदोई में अखिलेश यादव का काफिला हादसे का शिकार हुआ हैइस हादसे में लगभग आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं वहीं कई लोगों को चोटें भी आई हैं. सूचना के मुताबिक अखिलेश यादव हरपालपुर के बैठापुर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा बिलग्राम सांडी रोड पर हुआ.
मामले की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और राहत काम में जुटे हैं. इस हादसे में कुछ लोगों के चोट आने की भी खबर है. मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.