आईएएस अफसर की गा’लियों के खिलाफ BAS अफसरों ने पूरे बिहार में काला बिल्ला लगाया, अबतक सनहा

बिहार सरकार में निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव और बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (BIPARD) के महानिदेशक केके पाठक (IAS KK Pathak) ने बिहार और बिहारियों के साथ बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को गाली दी थी, जिसका विडियो अब मुख्यमंत्री के भी संज्ञान में आ चुका है।

Ias Kk Pathak :आईएएस अफसर की गालियों के खिलाफ Bas अफसरों ने पूरे बिहार में काला बिल्ला लगाया, अबतक सनहा - Ias Kk Pathak: Bas Officers Mobilized Against The Abuses Of Iasबिहार और बिहारियों ने तो इसपर गुस्सा नहीं दिखाया है, लेकिन बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने पूरे बिहार में इस घटना के विरोध में काला बिल्ला लगाकर काम किया। शुक्रवार को बिहार के हर जिले से ऐसी तस्वीरें सामने आईं।

अररिया में मुख्यमंत्री ने केस की जानकारी होने की बात कही, लेकिन पटना के सचिवालय थाने में बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (BASA) की तहरीर को प्राथमिकी के रूप में दर्ज नहीं किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर इसे सनहा के रूप में लिया गया है। असंज्ञेय अपराध के इस केस में वरीय पदाधिकारियों के आदेश का इंतजार है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading