मुजफ्फरपुर : रोल नंबर की ग’लती से बीआरए बिहार विवि के करीब 500 विद्यार्थियों की स्नातक पार्ट-2 की मार्क्सशीट अटक गई है। ये विद्यार्थी सत्र 2019-22 के हैं। पार्ट-2 की परीक्षा में इन विद्यार्थियों का रोल नंबर ग’लत था।
वहीं, कई वि’द्यार्थियों का इंटरनल नंबर नहीं जुड़ने के कारण भी मा’र्क्सशीट नहीं बन पाई है। ऐसे विद्यार्थी लगातार विवि के परीक्षा विभाग से लेकर कॉलेज तक के च’क्कर का’ट रहे हैं। दो महीने पहले रिजल्ट जारी किया गया था।
इसके बावजूद कई कॉलेजों के पास विद्यार्थियों की मार्क्सशीट नहीं पहुंची है। आरडीएस कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि पार्ट-2 की मार्क्सशीट नहीं आई है।
इंटरनेट की मार्क्सशीट पर ही पार्ट थ्री का फॉर्म भराया गया है। आरबीबीएम कॉलेज में कई छात्राओं की मार्क्सशीट अटकी हुई है। रोल नंबर की ग’लती से छात्राओं को मार्क्सशीट नहीं मिली है। वहीं, प्रति कुलपति प्रो.रवींद्र कुमार ने बताया कि जो गड़बड़ियां हैं उन्हें परीक्षा विभाग सुधार रहा है। छात्रों की मार्क्सशीट तैयार हो रही है।



