मुजफ्फरपुर : सुबह छह बजे के बाद कचरा फेंकना रोका जाएगा

मुजफ्फरपुर: शहर में सुबह छह बजे के बाद कचरा फेंकने पर रोक लगाने की तैयारी है। अगले सोमवार को नगर सरकार की कैबिनेट यानी सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक में इस मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा। निगम के स्तर से उनलोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जो किसी भी समय सड़क पर कचरा फेंकते. या गंदगी फैलाते हैं।

सावधान! भारत में विदेशों से आ रहा है 1,21,000 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा
इस संबंध में शुक्रवार को मेयर निर्मला साहू ने बताया कि समिति की बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रह से लेकर कूड़ों के डंपिंग पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा त्योहार के मौके पर शुरू की गई रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करके शत- प्रतिशत लागू करने पर मंथन होगा।

समिति की बैठक में मेयर के 10 और नगर आयुक्त के छह सूत्री एजेंडों पर चर्चा होगी। निगम क्षेत्र में महिलाओं के लिए ‘पे एंड यूज’ की तर्ज पर शौचालय बनेंगे। इस राशि को शौचालय के मेंटेनेंस पर खर्च किया जाएगा। इसके अलावा सभी वार्डों में खराब स्ट्रीट या वेपर लाइट की मरम्मत और खाली पोल पर लाइट लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा।

सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक में विकास व जनकल्याण के कार्यो को लेकर निर्णय होगा। शहर को स्वच्छ बनाने में लोगों का भी सहयोग जरूरी है।
– निर्मला साहू, मेयर


निगम सभागार में छह फरवरी की सुबह 11 बजे से स्थायी सशक्त समिति की बैठक होगी। इसको लेकर समिति के सभी सदस्यों को जानकारी दे दी गई है।
– नवीन कुमार, नगर आयुक्त

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading