BSF के एक जवान ने महज 80 रुपये के लिए पकौड़ी दूकानदार को मा’र दी गो’ली, ह’थियार के साथ गि’रफ्तार

सीवान : त्रिपुरा में पदस्थापित सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने महज 80 रुपये के लिए एक पकौड़ी बेचने वाले को गोली मार दी। मामला सीवान जिला के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया पोखरा बाजार की है। घटना के संबंध में घायल बलिया पोखरा निवासी छोटेलाल राम ने बताया कि दो लोग आए और बारी बारी से 80 रुपये का  पकौड़ी खा लिए।

Bihar:bsf के एक जवान ने महज 80 रुपये के लिए पकौड़ी दूकानदार को मार दी गोली,  हथियार के साथ गिरफ्तार - Bihar: A Bsf Jawan Shot A Dumpling Shopkeeper For  Just Rsपकौड़ी खाने के बाद दुकानदार ने उन दोनों से 80 रुपया मांगा। रुपया मांगते ही दोनों आवेशित हो गए । दोनों यह कहने लगे कि लेगा रुपया ? तुमको यहां रहना है या नहीं ? इसी बात को लेकर दुकानदार और उस शख्स में तूतू-मैंमैं होने लगी।

इसी बीच उनमें से एक शख्स ने पिस्टल निकाला और दनादन छोटेलाल राम पर गोली चला दी। इस घटना में गोली दुकानदार छोटे लाल राम के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने छोटे लाल राम को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी जवान पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही महराजगंज एसडीपीओ पोलसत कुमार ने तुरंत घेराबंदी कर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को घेर कर पकड़ लिया। उस आरोपी की पहचान उज्ज्वल कुमार पांडेय के रूप में की गई है जिसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल ,दो मैगजीन, चार गोली और एक बाईक बरामद किया गया है। बताया जाता है कि उज्ज्वल कुमार पांडेय सीमा सुरक्षा बल का जवान है जो त्रिपुरा में पदस्थापित है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading