मुजफ्फरपुर में ना’बालिक से गैं’गरेप का प्रयास:शादी से लौट रही थी छात्रा, म’नचलों ने की ज’बरदस्ती….

मुजफ्फरपुर में एक नाबालिक से गैंगरेप का प्रयास किया गया। पहले तो कुछ युवकों ने छेड़खानी की। फिर…अकेला पाकर रेप का प्रयास करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर सभी फरार हो गए। मामला जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां मनचलों ने छात्रा से जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

शादी से लौट रही थी छात्रा, मनचलों ने की जबरदस्ती; शोर मचाने पर भागे, FIR  दर्ज | Muzaffarpur News; The girl student was returning from marriage, the  miscreants forced her; Ran awayछात्रा एक शादी समारोह से लौट रही थी। वह अकेली घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने फायदा उठाने की कोशिश की। इस हड़कत का छात्रा ने विरोध किया। लेकिन, युवक नही माने। इसपर छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है की छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे थे। पकड़ाने के डर से सभी आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद छात्रा ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज की। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है।इधर, पूरे मामले में डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता का बयान दर्ज किया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading