बिहार में इंटर की परीक्षा देकर निकल रही छात्रा के सिर पर सि’रफिरे ने तान दी पि’स्तौल; बोला- मुझसे शादी करो

समस्तीपुर जिले के पटोरी में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर परीक्षा केन्द्र से घर जा रही एक छात्रा के सिर में पिस्तौल सटाकर एक युवक ने शादी करने का दबाव बनाने का प्रयास किया। छात्रा व उसकेभाई के शोर मचाने पर लोगों ने पिस्तौल लिये युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में पटोरी थानाध्यक्ष जयकांत साव ने बताया कि इस मामले में छात्रा के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।

समस्तीपुर में इंटर की परीक्षा देकर निकल रही छात्रा पर सिरफिरे ने तान दी  पिस्तौल; कहा- मुझसे शादी करो - समस्तीपुर Townपुलिस ने युवक के पास से मिली देसी पिस्तौल बरामद करने के बाद रविवार को युवक को न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा शनिवार को द्वितीय पाली की परीक्षा देकर शहर के एवरग्रीन एकेडमी परीक्षा केन्द्र से अपने भाई के साथ घर लौट रही थी। परीक्षा केन्द्र से कुछ ही दूर आगे आरोपित युवक ने छात्रा के सिर में पिस्तौल सटाकर शादी करने की स्वीकृति नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी। जिसके बाद छात्रा और उसके भाई ने शोर मचाया। जिससे आसपास के लोगों ने युवक को पिस्तौल के साथ दबोच लिया। बाद में उसे पटोरी पुलिस को सौंप दिया गया।

पकड़े गए युवक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत निवासी शीतल पासवान के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की गई है। युवक की पिस्तौल में गोली नहीं थी। छात्रा ने आरोपित युवक को पहचानने या पूर्व से उसकी जान-पहचान होने की बात से इनकार किया है।दूसरी ओर गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह भी पूर्व से लड़की को नहीं जानता था और ना ही वह किसी स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह परीक्षा समाप्त होने के बाद भीड़ में हाथ में पिस्तौल लेकर लहरा रहा था। पुलिस ने सिरफिरे युवक को रविवार को न्यायालय में भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading