मुजफ्फरपुर :जैतपुर ओपी क्षेत्र के धनुपरा गांव में रविवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। परिजन का आरोप है कि करंट लगाकर उसकी हत्या की गई है। मृतक की पहचान कोलवारा निवासी राकेश कुमार सिंह के पुत्र सिद्धांत कुमार सिंह (25) के रूप में हुई है।

सोमवार सुबह मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जैतपुर ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच क भेजा। पुलिस को मिली जानकारी के न्ट अनुसार रविवार रात धनुपरा गांव में में कुछ युवक पार्टी करने के लिए इकश बार हुए थे।
धनुपरा पैक्स गोदाम के आगे एक गाछी में कई घंटे तक युवकों ने खाया पिया था। देर रात सिद्धांत के परिजन को सूचना दी गई कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे और सिद्धांत को इलाज के लिए किसी डॉक्टर के पास लेकर गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल (गाछी) से मृतक के घर की दूरी एक किलोमीटर होगी। मृतक के शव को लाने के बाद पूरी रात से लेकर सुबह 11 बजे तक कोलवारा गांव स्थित उसके घर पर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की पहल के बाद मौके पर जैतपुर पुलिस पहुंची। पुलिस को परिजनों ने करंट लगाकर सिद्धांत की हत्या करने का आरोप लगाया।
मृतक के पिता व भाई दूसरे राज्य में रहकर काम करते हैं। सोमवार की रात तक उनके वापस लौटने की बात बताई जा रही है। इसके बाद मामले में एफआईआर हो सकेगी। उधर, जैतपुर • ओपीध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि देर शाम तक मामले में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। मृतक के परिजनों ने करंट लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। एफआईआर के लिए आवेदन देने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



