मुजफ्फरपुर: पीएफआई का बिहार में कश्मीर वाला था प्लान, मो. विलाल के फोन से खुल रहा खौ’फनाक राज

मुजफ्फरपुर : मोतिहारी में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के ट्रेरर मॉड्यूल को लेकर एनआइए के चार दिनों से चकिया व मेहसी में चल रही छापेमारी में मो विलाल पकड़ा गया. वह पीएफआइ ट्रेनर सुल्तान उस्मान उर्फ याकूब का राइट हैंड है. बताया जा रहा है कि मो. विलाल के मोबाइल से कई राज खुल रहे हैं. पीएफआइ का बिहार में कश्मीर की तरह टार्गेट किलिंग करके माहौल खराब करने का प्लान था. एनआइए ने मो विलाल ने उसे मधुबन थाने के जितौरा से शक के आधार पर शनिवार रात को हिरासत में लिया था. कड़ी पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर रविवार रात कई जगहों पर छापेमारी की गयी, जहां से उसके पीएफआइ से गहरे संबंध के साथ खतरनाक साजिश में शामिल होने का प्रमाण मिला. उसके बाद विलाल को गिरफ्तार कर लिया गया. वह चकिया के हरपुर किशुनी गांव का रहने वाला है.

PFI पर 5 साल का बैन, टेरर लिंक के आरोप में 9 सहयोगी संगठनों पर भी कार्रवाई  - Ban on PFI an associate porganisation for five years ntc - AajTakचार दिनों में तीन को किया गिरफ्तार

एनआइए ने रविवार को एक विज्ञप्ति में एनआइए ने मेहसी बहादुरपुर के मो तनवीर और मो आबिद की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी. चार दिनों में एनआइए ने पीएफआइ के तीन खतरनाक सदस्यों को गिरफ्तार किया है. एनआइए की दूसरी टीम मोतिहारी में कैंप कर रही है. बताया जाता है कि अभी तीन संदिग्ध उनकी कस्टडी में हैं.

मुजफ्फरपुर के बरूराज को पीएफआई ने बनाया था सेल्टर

विलाल ने एनआइए के समक्ष यह स्वीकार किया है कि वह पीएफआई  से जुड़ा है. याकूब उर्फ उस्मान के साथ संगठन विस्तार में लगा था. उसने यह भी बताया है कि मुजफ्फरपुर के बरूराज का परसौनी गांव पीएफआइ का सेल्टर है. वहां संगठन के राज्य सचिव रियाज मारूफ व ट्रेनर याकूब उर्फ सुल्तान उस्मान के साथ कई बैठकों में वह शामिल भी हुआ है. एनआइए विलाल के मोबाइल के कॉल डिटेल के साथ-साथ कुछ नंबरों की जांच-पड़ताल कर रही है. कुछ नंबरों पर उसकी लंबी बातचीत हुई है.

कादिर की पत्नी और मां से भी हो रहा पूछताछ

चकिया थाना क्षेत्र के कुआवा निवासी पीएफआइ के सक्रिय सदस्य बबलू की गिरफ्तारी के लिए लगातार दूसरे दिन एनआइए ने बरुराज थाना क्षेत्र के परसौनी नाथ गांव में छापेमारी की. यह छापेमारी मोहम्मद कादिर और आजाद के घर में हुई. टीम ने कादिर की पत्नी और मां सहित आजाद और उसके परिजनों से पूछताछ की. हालांकि इस दौरान कादिर घर पर नहीं मिला. बबलू कादिर का रिश्तेदार बताया जा रहा है.

छापेमारी के दौरान एनआइए की टीम ने एक तलवार और पीएफआइ से जुड़ा पर्चा भी बरामद किया है. जिस समय छापेमारी हुई, उस समय कादिर अपनी बहन के घर करजा गया हुआ था. बरूराज थानेदार संजीव कुमार दुबे ने भी बबलू की गिरफ्तारी को लेकर एनआइए की छापेमारी की पुष्टि की है. उनका कहना है कि एनआइए की टीम बरूराज के दो और शातिर की तलाश कर रही है, जो पीएफआइ से जुड़ा हुआ है.

खाड़ी देशों में काम कर चुका है कादिर

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद कादिर तकरीबन दो दशकों तक गल्फ के विभिन्न देशों मैं काम कर चुका है. कई वर्षों से वह घर पर है. घर पर रहने के बाद भी कादिर लोगों से कम मिलता-जुलता है. बरुराज थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर उसका दो व्यावसायिक काम्प्लेक्स है. कुछ दिनों से कादिर करजा के इलाके में रह रहा है. वहां उसकी बहन का घर है, जो शिक्षिका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading