गोपालगंज में मुखिया की गो’ली मा’रकर ह’त्या, मौ’त के बाद भ’ड़का लोगों का आ’क्रोश

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में बदमाशों ने एक मुखिया की गोली मरकर हत्या कर दी. घटना थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास की है. जहां अज्ञात बदमाशों ने मुखिया को गोली मार कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. पलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उधर इस घटना के विरोध में लोगों ने जमकर बवाल काटा.

Thumbnail imageमुखिया की गोली मारकर हत्या

घटना के बाद से मुखियाओं में आक्रोश का माहौल है. मृतक की पहचान फुलूंगनी पंचायत के रहने वाले मो कुरैसी के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहम्मद कुरैस प्रीतिदिन की तरह आज भी फुलुगनि गांव स्थित अपने चिमनी पर जा रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

गुस्साए परिजन और मुखिया संघ के द्वारा प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस संबंध में डीएसपी हेडक्वार्टर ज्योति कुमारी ने बताया कि मुखिया की हत्या हुई है. किन कारणों से हुई है, इसकी जांच की जा रही है. डॉक्टरों की 4 सदस्य टीम इसकी जांच कर रही है. फिलहाल परिजनों में आक्रोश व्याप्त है. वहीं सदर अस्पताल में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.