बं’द घर से 10 लाख की चो’री, का’ठमांडू गया था मकान मालिक

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में घर में घुसकर चोरी की गई. जिला मुख्यालय के शंकर चौक स्थित बंद पड़े घर में घुसकर चोरों ने करीब 10 लाख रुपए के महंगे सामानों की चोरी की है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर तफ्तीश में जुट गई है. बताया जाता है कि मकान मालिक करीब 10 से 15 दिनों से इस घर में मौजूद नहीं थे. तभी चोरों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

Thumbnail imageमकान मालिक गए थे काठमांडू

पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि वह अपने बेटी के पास 24 जनवरी को पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू गया हुआ था. जब वह वहां से लौटकर अपने घर पहुंचा तब घर की स्थिति देखकर दंग रह गया. घर से सारे महंगे सामानों की चोरी कर ली गई थी. तभी घर में चोरी की सूचना डुमरा थाना की पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

सारे सामान थे बिखरे 

पीड़ित व्यक्ति के अनुसार जब घर के दरवाजे को खोला, तब पाया कि घर में सारे सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हैं. उसके बाद देखा कि घर में रखे सारे आलमीरे को तोड़कर कई महंगे सामानों की चोरी कर ली गई है. शिकायत मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है.


दस लाख रुपए के सामान की चोरी

मकान मालिक अमीरी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस चोरी की घटना में तकरीबन 1 लाख रुपए नगद समेत कई महंगे आभूषणों की चोरी की गई. घर के आलमीरे से करीब 500 ग्राम चांदी और सोने के कई आभूषणों की चोरी की गई है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.